मिर्जापुर द मूवी’ की धमाकेदार शुरुआत: पहले ही दिन तोड़े 2 बड़े रिकॉर्ड, पछाड़ी ये बड़ी फिल्में!

मुंबई, 05 सितंबर पंकज त्रिपाठी और अली फजल मिर्जापुर द फिल्म रिलीज हो चुकी है। मिर्जापुर वेब सीरीज को लेकर ऑडियंस में पहले ही क्रेज था। ऐसे में रिलीज हुई फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। मिर्जापुर द मूवी को CBFC की तरफ से A सर्टिफिकेट मिला था। मतलब फिल्म को 18 साल और उससे ऊपर के लोग ही देख सकते हैं। A सर्टिफिकेट मिलने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस शानदार ओपिनिंग करने में कामयाब हुई है। मिर्जापुर द मूवी साल की तीसरो सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बनी। इसके साथ ही A सर्टिफिकेट वाली फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गई है।
गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बनी मिर्जापुर द मूवी 4 सितंबर यानी जन्माष्टमी के मौके पर रिलीज हो चुकी है। Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने 24.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।ये इस साल की तीसरे सबसे बड़ी ओपनिंग है। इससे पहले इस साल जनवरी में आई सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी और फिर मार्च में रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की 102 करोड़ की ओपनिंग।
इस साल की बड़ी ओपनिंग वाली फिल्में नेट कलेक्शन
धुरंधर 2 102 करोड़ रुपए
बॉर्डर 2 30 करोड़ रुपए
मिर्जापुर द मूवी 24.75 करोड़ रुपए
मिर्जापुर द मूवी ओपनिंग के मामले में बनी चौथी A सर्फिटिफिकेट वाली फिल्म
हिंदी फिल्मों की A सर्टिफिकेशन वाली फिल्मों के ओपनिंग डे के कलेक्शन इ बात करें तो मिर्जापुर चौथे नंबर पर शामिल है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर धुरंधर 2 है, दूसरे नंबर पर एनिमल, तीसरे नंबर पर धुरंधर और अब चौथे नंबर पर मिर्जापुर द मूवी शामिल हो गई है। इसके बाद सत्यमेव जयते, ऋतिक रोशन की कबीर सिंह, कॉकटेल 2, बागी 4 और ग्रैंड मस्ती जैसी फिल्में शामिल हैं।
A सर्टिफिकेट वाली फिल्मों की ओपनिंग नेट कलेक्शन
धुरंधर 2 102 करोड़ रुपए
एनिमल 63.80 करोड़ रुपए
धुरंधर 28.60 करोड़ रुपए
मिर्जापुर द मूवी 24.75 करोड़ रुपए
मिर्जापुर पर बनी थी वेब सीरीज
बता दें, एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने साल 2018 में मिर्जापुर सीरीज का पहला सीजन रिलीज किया था। इस सीरीज ने आते ही ऑडियंस के बीच अपनी पहचान बना ली।सीरीज के किरदार चर्चा का विषय बन गए, इस कहानी से ऑडियंस जुड़ गई। साल 2020 में दूसरा सीजन और 2024 में चौथा सीजन रिलीज किया गया। अब मेकर्स इसी पर एक फिल्म ले आए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। क्लाइमेक्स की तारीफ हो रही है।
मिर्जापुर द मूवी की कास्ट
फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें अली फजल लीड रोल में हैं। पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, जीतेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बैनर्जी, रसिका दुग्गल, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर जैसे एक्टर्स नजर आ रहे हैं। फिल्म इस वीकेंड पर कमाई का धमाका कर सकती है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal