प्रभा राज और तोशी द्विवेदी का भोजपुरी बिरह गीत ‘पिया परदेसिया’ रिलीज..

मुंबई, 19 जून गायिका प्रभा राज और अभिनेत्री तोशी द्विवेदी का भोजपुरी बिरह गीत ‘पिया परदेसिया’ रिलीज हो गया है। भोजपुरी बिरह गीत ‘पिया परदेसिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।यह गाना पारंपरिक लोकधुन पर बनाया गया है।इस गाने में तोशी द्विवेदी अपने पति के परदेस चले जाने पर काफी व्याकुल हैं। वह अपनी सखियों से अपने मन की व्यथा दर्द भरे एक्प्रेशन के साथ बयां कर रही हैं।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘पिया परदेसिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को प्रभा राज ने गाया है। वहीं इसके वीडियो में तोशी द्विवेदी नजर आ रही हैं। इस गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा हैं। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी – सनी, डीओपी गौरव राय, रंजन, ड्रेस डिजाइनर बादशाह खान हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal