Sunday , August 30 2026

ऋतिक और सबा के ब्रेकअप की खबरों पर लगा विराम…

ऋतिक और सबा के ब्रेकअप की खबरों पर लगा विराम…

मुंबई, 01 अगस्‍त। बालीवुड एक्ट्रेस ऋतिक रोशन और सबा आजाद को हाल ही में एक साथ स्पॉट किया गया। दोनों एक फिल्म देने के लिए साथ में गए। सबा को ऋतिक का हाथ थामे देखा गया। इसके साथ ही ऋतिक और सबा के ब्रेकअप की खबरों पर विराम लग गया। दोनों कलाकारों ने मास्क लगाए हुए थे।

पिछले कुछ साल से डेटिंग कर रहे दोनों को लेकर फैंस यह कयास लगा रहे थे कि वे अलग हो गए हैं। हालांकि, ऋतिक और सबा ने इन अटकलों पर विराम लगाया और मूवी डेट पर जाने का फैसाल किया। पैपराजी विरल भयानी ने कपल का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ऋतिक और सबा को एक-दूसरे का हाथ थामे पहले थिएटर के अंदर और फिर बाहर आते हुए नजर आए। ऋतिक और सबा ने मास्क और कैजुअल कपड़े पहने हुए थे। उन्होंने अपने लुक को सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया। ऋतिक रोशन और सबा आजाद के ब्रेकअप की अफवाहें तब शुरू हुईं जब ऋतिक को कई बार बिना सबा के बाहर घूमते हुए देखा गया। इस महीने की शुरुआत में ऋतिक को अपनी पूर्व पत्नी सुजैन खान और उनके बच्चों के साथ फैमिली डिनर जाते हुए देखा गया। सबा पहले भी अक्सर उनके साथ जाती थीं, लेकिन हाल ही में उनके आउटिंग के दौरान वह गायब थीं।

फैंस ने यह भी देखा कि जब ऋतिक रोशन अपनी मां पिंकी रोशन के साथ फराह खान के घर उनकी मां के निधन पर शोक जताने गए थे, तब भी सबा उनके साथ नहीं थीं। एक सोशल मीडिया यूजर ने यह भी कहा कि ऋतिक ने उनके नए म्यूजिक इवेंट को पब्लिकली सपोर्ट भी नहीं किया, जबकि ऋतिक हमेशा ऐसा करते थे। इस वजह से लोगों को लगा कि ऋतिक और सबा के बीच कुछ ठीक नहीं है। हालांकि, कपल इस आउटिंग ने सभी अटकलों को खत्म कर दिया है। बता दें कि पिछले कई दिनों से चर्चा में था कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद का ब्रेकअप हो गया है, लेकिन अब दोनों इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया।

सियासी मियार की रीपोर्ट