Sunday , February 15 2026

साई पल्लवी निभाएंगी भारत रत्न विजेता एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की भूमिका

साई पल्लवी निभाएंगी भारत रत्न विजेता एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की भूमिका

मुंबई, 14 फरवरी । भारत रत्न से सम्मानित और कर्नाटक संगीत की दिग्गज हस्ती एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी के जीवन पर आधारित फिल्म की गति अब जोर पकड़ रही है। इस फिल्म में साई पल्लवी के महान गायिका की भूमिका निभाने की पूरी संभावना बन रही है। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता गौतम तिन्नानुरी इस फिल्म बनाएंगे।
हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि साई पल्लवी ने अपने करियर की इस सबसे बड़ी चुनौती की तैयारी के लिए कर्नाटक संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, “जहां गौतम इस विषय पर अपना शोध पूरा कर रहे हैं, वहीं साई पल्लवी महान गायिका को करीब से जानने के लिए उनसे जुड़ी हर उपलब्ध फुटेज देख रही हैं।”
फिल्म पर काम इस वर्ष के अंत तक शुरू होने की संभावना है।

सियासी मियार की रीपोर्ट