Monday , February 23 2026

भारत के खिलाफ लश्कर-ए-तैयबा की नई रणनीति…………..महिला आंतकियों को कर रहा तैयार

भारत के खिलाफ लश्कर-ए-तैयबा की नई रणनीति…………..महिला आंतकियों को कर रहा तैयार

इस्लामाबाद, 23 फरवरी । पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा द्वारा महिलाओं को ऑपरेशनल भूमिकाओं के लिए प्रशिक्षित करने की तैयारी करने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, संगठन ने महिला कैडर के लिए एक विशेष ‘मरकज’ (आतंकी अड्डा) भवन के निर्माण तेज कर दिया हैं, जहां उन्हें आतंकवादी गतिविधियों और ओवर ग्राउंड वर्कर जैसी जिम्मेदारियों के लिए प्रशिक्षण देने की योजना है।
सूत्रों के अनुसार, अब तक आंतकी संगठन अपनी महिला विंग का इस्तेमाल मुख्य रूप से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित रखता था। हालांकि, हालिया घटनाक्रम में महिला विंग प्रमुख इफ्फत सईद के बयान को नीति में बदलाव का संकेत माना जा रहा है। उन्होंने कथित तौर पर इशारा किया कि महिलाओं को भविष्य में संगठन की सक्रिय और संवेदनशील भूमिकाओं में तैनात हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, लश्क र के वरिष्ठ कमांडर कुख्यामत आतंकवादी अब्दुर रऊफ ने मरकज कुबा अल इस्लाम का दौरा किया था। बताया जा रहा है कि इस परिसर में पिछले कुछ महीनों से निर्माण कार्य जारी था और विशेष रूप से महिला कैडर की ट्रेनिंग के लिए विस्तार किया जा रहा है। इस दौरे को संगठन की रणनीति में संभावित बदलाव और महिला विंग को अधिक सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।
रिपोर्टों के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस निर्माणाधीन मरकज को नुकसान पहुंचा या आंशिक रूप से नष्ट किया गया था। हालांकि, हाल ही में सामने आए एक वीडियो को इसी परिसर के अंदर का पहला दृश्य बताया जा रहा है, जिससे संकेत मिलता है कि निर्माण कार्य या गतिविधियां किसी न किसी रूप में जारी हो सकती हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण विकास माना जा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि महिलाओं को ऑपरेशनल भूमिकाओं में शामिल किया जाता है, तब इससे संगठन की कार्यप्रणाली और रणनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। विश्लेषकों का कहना है कि आतंकी संगठनों द्वारा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की कोशिशें वैश्विक स्तर पर नई नहीं हैं, लेकिन इस तरह की पहल क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद-रोधी प्रयासों के लिए नई चुनौतियां खड़ी कर सकती हैं।

सियासी मियार की रीपोर्ट