Friday , August 28 2026

मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज में सिर्फ सात दिन बाकी, 31 अगस्त से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज में सिर्फ सात दिन बाकी, 31 अगस्त से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

मुंबई, 28 अगस्त । एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। भारतीय सिनेमा की बहुचर्चित फिल्मों में शामिल हो चुकी इस फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। भारत की लोकप्रिय ओटीटी फ्रेंचाइजी ‘मिर्जापुर’ पहली बार बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है।
‘मिर्जापुर’ की आइकॉनिक दुनिया और इसके लोकप्रिय किरदारों को सिनेमाघरों में देखने के लिए प्रशंसक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के धमाकेदार टीजर और ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है और अब इसकी रिलीज का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।
फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ सात दिन बाकी हैं। ऐसे में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह चरम पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 31 अगस्त से शुरू होगी। इसके साथ ही दर्शकों के पास बड़े पर्दे पर ‘मिर्जापुर’ की वही सनक, रोमांच और भौकाल देखने के लिए अपनी सीट पहले से बुक करने का मौका होगा।
‘मिर्जापुर’ की कहानी, दमदार किरदारों और संवादों ने ओटीटी पर अपनी खास पहचान बनाई है। अब उसी दुनिया को सिनेमाघरों के बड़े पर्दे पर देखने का अनुभव दर्शकों के लिए खास होने वाला है। फिल्म की रिलीज के साथ यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘मिर्जापुर’ का भौकाल बड़े पर्दे पर किस अंदाज में नजर आता है।

सियासी मियार की रीपोर्ट