Saturday , September 5 2026

कृति खरबंदा की रहस्यमई इंस्टाग्राम स्टोरी से बढ़ी उत्सुकता

कृति खरबंदा की रहस्यमई इंस्टाग्राम स्टोरी से बढ़ी उत्सुकता

मुंबई, 05 सितंबर । बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा की हालिया इंस्टाग्राम स्टोरीज़ ने उनके प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। कृति खरबंदा ने लगातार कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जिनसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही कोई खास घोषणा कर सकती हैं।
कृति ने सबसे पहले अपनी क्लोज-अप सेल्फी साझा की। इसके बाद उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें एक गिलास में ड्रिंक डाली जाती हुई दिखाई दे रही है और साथ में लाल रंग की नोटबुक नजर आ रही है। तस्वीर पर लिखा था, “कुछ खास पक रहा है।”
इसके बाद कृति ने एक और तस्वीर साझा की, जिसमें हाथ से लिखे नोट की तरह संदेश था “मैं अभी खुद पर काम कर रही हूँ।”
कृति के इन रहस्यमई संदेशों ने प्रशंसकों की जिज्ञासा और बढ़ा दी है।
हालांकि कृति ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि उनकी इन स्टोरीज़ का इशारा किस ओर है, लेकिन सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि यह किसी नए प्रोजेक्ट, पेशेवर उपलब्धि या उनकी जिंदगी से जुड़ी किसी खास खबर का संकेत हो सकता है।
फिलहाल कृति के इन रहस्यमई अपडेट्स ने प्रशंसकों को इंतजार और अनुमान के बीच ला खड़ा किया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि कृति कब इस सस्पेंस से पर्दा उठाती हैं।

सियासी मियार की रीपोर्ट