शिक्षक दिवस पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने देशभर के शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 05 सितंबर। शिक्षक दिवस के अवसर पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री व पश्चिम बंगाल के बालूरघाट से लाेसभा सांसद डॉ. सुकांत मजूमदार ने देशभर के शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण और विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में उनके योगदान की सराहना की।
डॉ. सुकांत मजूमदार ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी करते हुए कहा कि एक शिक्षक का प्रभाव केवल कक्षा और पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं होता। शिक्षक बच्चों में जिज्ञासा विकसित करने, उनका आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें ज्ञान एवं जीवन मूल्यों से सशक्त बनाने का काम करते हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षक ही युवा पीढ़ी को भविष्य के जिम्मेदार नागरिक और नेतृत्वकर्ता बनने के लिए तैयार करते हैं। उनके योगदान से न केवल विद्यार्थियों का व्यक्तित्व निर्माण होता है, बल्कि देश के भविष्य की दिशा भी तय होती है।
शिक्षा राज्य मंत्री ने शिक्षकों के इस महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को हासिल करने में शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उनके मार्गदर्शन और समर्पण से देश की युवा शक्ति को ज्ञान, कौशल और मूल्यों से सशक्त बनाया जा सकता है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal