Sunday , September 22 2024

सास कमाल बहू धमाल में आम्रपाली दुबे के साथ नज़र आएंगे जय यादव..

सास कमाल बहू धमाल में आम्रपाली दुबे के साथ नज़र आएंगे जय यादव..

मुंबई, 07 जून यशी प्रोडक्शन के बैनर से बनने वाली फिलमची भोजपुरी प्रस्तुत फिल्म सास कमाल बहू धमाल में जय यादव ,आम्रपाली दुबे के साथ नजर आएंगे।

फिल्म सास कमाल बहू धमाल एक पारिवारिक और हास्य प्रधान फिल्म है, जो सास-बहू के रिश्ते पर आधारित है। इस फिल्म को लेकर निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी ने कहा कि हम फिल्म को भव्य पैमाने पर बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाली है। सभी इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि हमने इस फिल्म की कहानी पर बेहद मेहनत की है। उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी।

फिल्म सास कमाल बहू धमाल में आम्रपाली दुबे और जय यादव के अलावा, मणि भट्टाचार्य, ज्योति मिश्रा, लाडो मद्धेशिया, साहिल सिद्दीकी, अमित शुक्ला, विद्या, रश्मि शर्मा, दीपिका, प्रियंका सोनी, मुखिया जी, अमित कुमार राय जैसे अन्य जाने-माने कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।फिल्म के निर्माता आदित्य पिट्टी एवं पंकज तिवारी,लेखक शकील नियाजी हैं। डीओपी डी के शर्मा हैं। एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अनिल कुमार सिंह और प्रोडक्शन कंट्रोलर विवेक कुमार है।

सियासी मियार की रीपोर्ट