कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल को मिले 2,349 करोड़ रुपये के नए ठेके

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल को 2,349 करोड़ रुपये के नए ठेके मिले हैं।
कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि उसे घरेलू बाजार में पारेषण एवं वितरण (टीएंडडी) और भवन एवं कारखाना (बीएंडएफ) क्षेत्रों में इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) से जुड़े ठेके मिले हैं।
कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मनीष मोहनोत ने कहा, ‘‘इस मजबूत गति के दम पर वित्त वर्ष 2026-27 में अब तक मिले ठेकों की राशि 22,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। इससे हम भविष्य में सतत वृद्धि के लिए बेहतर स्थिति में हैं।’’
कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड (केपीआईएल) बिजली पारेषण एवं वितरण, भवन एवं कारखानों, जल आपूर्ति एवं उपचार, रेलवे, तेल एवं गैस बुनियादी ढांचे, शहरी परिवहन, राजमार्गों और हवाई अड्डों सहित विभिन्न क्षेत्रों में इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) समाधान उपलब्ध कराती है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal