Thursday , October 22 2026

असफलताएँ

असफलताएँ

-राजेश माहेश्वरी-

असफलताएँ दर्ज होती है
इतिहास के पृष्ठों पर।
उन्हें हर कोई
दुहराता है बार बार।
वे दिखलाती है
हमारी पीढियों को रास्ता।
परंतु असफलताओं को
कोई याद नहीं करता
वे चली जाती है
विस्मृतियों के गर्भ में।
हमें अपनी असफलताओं को भी
ध्यान में रखना चाहिए
क्योंकि वे बताती है
हमारी गलतियों को
और दिखलाती है
हमारी कमियों को
हमें याद रखना चाहिए
असफलता ही
सफलता की जननी होती है।

सियासी मियार की रीपोर्ट